ब्लाक स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में उदयराज, जीबी पंत तथा गुरुनानक के मुक्केबाजों का रहा दबदबा

काशीपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में विद्यालयी शैक्षिक खेल कूद प्रतियोगिताओं के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय बालक, बालिकाओं की बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक उदयराज हिंदू इंटर कालेज उप प्रधानाचार्य महेश चंद्र आर्या समेत अतिथियों ने बाक्सिंग खिलाड़ी छात्र तथा छात्राओं का परिचय पूंछते हुए किया।
प्रतियोगिता के दौरान अंडर 14, 17 तथा अंडर 19 वर्ग में शामिल खिलाड़ियों द्वारा जबरदस्त मुक्केबाजी का प्रदर्शन दिखाई दिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री आर्या ने बाक्सिंग खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। जनपद स्तर पर खेलने के लिए गुरुनानक कालेज, उदयराज कालेज, जीजीआईसी व जीबी पंत के छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई। इस दौरान खेल प्रभारी चै नवनीत सिंह, समन्वयक गौरव शर्मा, प्रवक्ता कौशलेश गुप्ता, साईं कोच मुकेश बेलवाल, बाक्सिंग कोच रिचा शर्मा, मेघाचंद, अनामिका वर्मा, मुखतार खां, ओमप्रकाश सिंह समेत अतिथि मौजूद रहे।
