Aaj Ki Kiran

ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की महारैली: अलका पाल

Spread the love
ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की महारैली: अलका पाल
ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की महारैली: अलका पाल
ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की महारैली: अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कल 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे  की प्रस्तावित महारैली ऐतिहासिक होगी।
अलका पाल ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से दो दर्जन से अधिक बसों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के शासनकाल में पलायन, बेरोजगारी, खनन माफियाओं का वर्चस्व, लचर कानून व्यवस्था, पेपर लीक, भर्ती घोटाले जैस विषय को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे की रैली में कुमाऊँ सहित पूरे उत्तराखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि महारैली में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा, बंगाल कांग्रेस के प्रभारी प्रकाश जोशी सहित उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। जनता अब बदलाव चाहती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की महारैली भाजपा सरकार की उल्टी गिनती साबित होगी।