Aaj Ki Kiran

किशोर दा के सदाबहार गीतों से सजी संगीतमय शाम

Spread the love
किशोर दा के सदाबहार गीतों से सजी संगीतमय शाम
किशोर दा के सदाबहार गीतों से सजी संगीतमय शाम
किशोर दा के सदाबहार गीतों से सजी संगीतमय शाम

काशीपुर। माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में शगुन गार्डन में स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘एक शाम किशोर दा के नाम’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नरेंद्र चंद सिंह बाबा, राज्यमंत्री सुश्री सीमा चैहान एवं लता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात नन्ही बालिका फाल्गुनी मेहरा ने अपनी मधुर प्रस्तुति प‘शिव कैलाशों के वासी’ से कार्यक्रम का शुभारंभ कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इसके बाद एक से बढ़कर एक कलाकारों ने किशोर कुमार के अमर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र शर्मा एवं रुचि वर्मा ने अपने प्रभावशाली एवं ओजस्वी अंदाज में किया। उनकी रोचक शैली ने श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम के समापन पर माक्षार्थ फाउंडेशन के संस्थापक तरुण लोहनी ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, अनूप गुप्ता, योगेंद्र शर्मा, रुचि वर्मा, तरुण वर्मा, सुमन पंत, अनुराग मेहरा, संगीता यादव, चारू कौशिक, राजकुमार यादव, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, जितेंद्र वर्मा, कौशल किशोर पंत, चंद्रभूषण डोबाल, अरुण चैहान, अपूर्व मेहरोत्रा, अमित शर्मा, अमन बाली, उमेश जोशी व मनोज जोशी सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।