एक ओंकार ग्लोबल अकादमी की इंटरस्कूल नृत्य प्रतियोगिता में समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

काशीपुर। एक ओंकार ग्लोबल अकादमी में आयोजित सीनियर वर्ग की इंटरस्कूल नृत्य प्रतियोगिता में समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने अपनी कला, अनुशासन और सांस्कृतिक प्रस्तुति से विशेष पहचान बनाई।
एकल नृत्य (सोलो डांस) प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा दिया नेगी ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली कथक की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भाव-भंगिमाओं, लय, ताल और अभिव्यक्ति की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने “भारत के त्योहार” विषय पर आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुति दी। नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, विभिन्न राज्यों के प्रमुख पर्वों और राष्ट्रीय एकता का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। प्रस्तुति को दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।
इस शानदार प्रदर्शन हेतु विद्यालय की शिक्षिका मांडवी शर्मा एवं नेहा पंत का कुशल मार्गदर्शन, कठिन परिश्रम और विद्यार्थियों को दिया गया निरंतर प्रशिक्षण रहा। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया ने सभी प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन हेतु बहुत-बहुत बधाई दी तथा विद्यालय प्रबंधन ने यह विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा के बल पर विभिन्न मंचों पर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका ने विद्यार्थियों की इस जीत पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
