
काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रविवार को रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेलवे मजदूर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। बैठक में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए 8वें वेतन आयोग के समक्ष रखी गई मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
एसोसिएशन के सचिव एस.एस. सिन्हा ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, गोरखपुर तथा भारत पेंशनर्स समाज के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 8वें वेतन आयोग को 35 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेश शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सभी संगठनों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। काशीपुर इकाई के अध्यक्ष एस.पी. गुप्ता, राजीव पाल तथा संजय राय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक के दौरान जुलाई माह में जन्मदिन वाले पांच पेंशनर्स, सुरेश शर्मा, राजकुमार, राजीव पाल, शिवप्रसाद एवं रामेश्वर का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एस.सी. घोषाल, जे.पी. यादव, के.के. शर्मा, रहीश अहमद, एम.वाई. सिद्दीकी, संजय कुमार, एम.पी. सिंह, जे.के. शर्मा, सुरेश कुमार, जौहर अली, लालता प्रसाद, कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
