धान तौल हेतु किसान विकास क्लब ने लगाया पंजीकरण शिविर

काशीपुर। किसान विकास क्लब ;उत्तराखंडद्ध के तत्वाधान में सरकारी धान तौल सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी आरएमओ दिनेश चंद्र एवं एसएमओ अतुल चतुर्वेदी के निर्देशन में पंजीकरण हुए।
किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है, कि अक्टूबर माह की जगह अभी से यानी कि जुलाई माह से ही सरकारी धान तौल के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बहुत सुविधा होगी। उन्हें इस समय पंजीकरण कराने पर भीड़ से छुटकारा मिलेगा तथा समय की बचत होगी। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य धान खरीद वर्ष 2026-27 हेतु किसानों के पंजीकरण 1 अक्टूबर 2026 से पूर्व करने हेतु प्रोत्साहन एवं बाद में आने वाली रजिस्ट्रेशन में समस्याओं का निदान समय से पूर्ण कर दिया जाए, ताकि धान खरीद सुगमता से की जा सके। इस मौके पर रवि कुमार सिंह, सरदार अर्जुन सिंह, टीका सिंह सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, उपेंद्र शर्मा, सत्यम शर्मा, अजय कपूर, प्रशांत शर्मा, अमनदीप संधू, दलजिंदर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
