
काशीपुर। समाज के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान को नमन करने के उद्देश्य से उत्तरांचल पंजाबी महासभा, काशीपुर इकाई द्वारा सोमवार, 27 जुलाई को बाजपुर रोड स्थित गोविषाण हेरिटेज रिसॉर्ट में दोपहर 12.30 बजे से भव्य बुजुर्ग सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 75 वर्ष से अधिक आयु के पंजाबी समाज के वरिष्ठ पुरूष एवं महिला सदस्यों को सम्मानित किया जायेगा।
समारोह में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके अलावा सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक जगत की कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति भी रहेगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नवगठित कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के नगर अध्यक्ष संजय अरोरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
