Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

महापौर दीपक बाली ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
महापौर दीपक बाली ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ

काशीपुर। केवीएस प्रीमियर ग्रुप आफ कंपनीज और रोटरी क्लब आफ काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ आज यहां मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने किया।
इस दौरान महापौ बाली ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मौत से जूझ रहे किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवी नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रेरणादाई जिम्मेदारी निभाई। महापौर ने इस जनहितकारी आयोजन के सफल आयोजन हेतु केवीएस प्रीमियर ग्रुप आफ कंपनीज और रोटरी क्लब काशीपुर तथा सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम का आभार जताया। इस मौके पर नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, अध्यक्ष रोटरी क्लब संजय गोयल, सी.एम.डी केवीएस ग्रुप देवेंद्र जिंदल, एमडी नैनी पेपर्स पवन अग्रवाल, ब्रहमी गोयल, डाॅ. एसपी गुप्ता, मुक्ता सिंह, अर्पण जिंदल, सचिव रोटरी क्लब रेखा जिंदल, राज मेहरोत्रा, प्राची अग्रवाल, सुरुचि सक्सेना, ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा, पार्षद सतीश कुमार, विजय बाॅबी, जसपाल जस्सी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद महापौर श्री बाली ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन द्वारा मानसून स्वागत एवं हरित भविष्य संकल्प अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यहांँ कृष्णा पब्लिक स्कूल के चैयरमैन डाॅ. अनिल कुमार सक्सेना क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश बंसल आदि मौजूद रहे। यहां के बाद महापौर श्री बाली ने खंड विकास कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।