महिला ने फांसी लगाकर दी जान

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई अंतर्गत ग्राम उत्तरी पैगा निवासी 25 वर्षीय रजविंदर कौर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार बरहैनी बाजपुर निवासी रजविंदर कौर पुत्री स्व. केसर सिंह का विवाह करीब छह माह पहले कोतवाली आईटीआई अंतर्गत ग्राम उत्तरी पैगा निवासी अमरपाल से हुआ था। अमरपाल स्टोन क्रेशर में कार्य करता है। आरोप है कि अमरपाल किसी बात को लेकर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर रजविंदर कौर ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
