Aaj Ki Kiran

हरेला पर बच्चों को दिया हरियाली और जिम्मेदारी का संदेश

Spread the love

हरेला पर बच्चों को दिया हरियाली और जिम्मेदारी का संदेश

हरेला पर बच्चों को दिया हरियाली और जिम्मेदारी का संदेश
हरेला पर बच्चों को दिया हरियाली और जिम्मेदारी का संदेश

काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली ने देवभूमि के लोक पर्व हरेला के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में हिंदू वाहिनी संगठन के साथ पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों को न केवल पौधे लगाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदारी के साथ पालने और वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस अवसर पर समाज सेविका उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि काशीपुर आने के बाद अब तक उन्हें 25,000 से अधिक पौधे लगाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने बताया कि वे अपनी डी-बाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के सभी प्रोजेक्ट्स की लैंडस्केपिंग स्वयं देखती हैं और हमेशा हरियाली को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों पहले लगाए गए छोटे-छोटे पौधों को आज विशाल और घने वृक्ष के रूप में देखकर जो संतोष मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वे पढ़ाई, खेल, मोबाइल और अन्य गतिविधियों के लिए समय निकालते हैं, उसी प्रकार हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएं। जब वही पौधा वर्षों बाद एक विशाल वृक्ष बनेगा, तब गर्व से कहा जा सकेगाकृयह पेड़ मैंने लगाया था। हरेला पर्व के अवसर पर लायंस क्लब, यूएसआर इंदु समिति पीरूमदारा स्थित दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। ‘पेड़ लगाना एक दिन का कार्य है, लेकिन उसे वृक्ष बनाना जीवनभर की जिम्मेदारी है।’