Aaj Ki Kiran

समर स्टडी हाॅल में हर्षोल्लाह से मनाया गया हरेला पर्व

Spread the love

समर स्टडी हाॅल में हर्षोल्लाह से मनाया गया हरेला पर्व

समर स्टडी हाॅल में हर्षोल्लाह से मनाया गया हरेला पर्व
समर स्टडी हाॅल में हर्षोल्लाह से मनाया गया हरेला पर्व

काशीपुर। समर स्टडी हाॅल विद्यालय में लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृ( लोकसंस्कृति, प्रकृति संरक्षण एवं पारंपरिक विरासत से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक पहाड़ी गीतों एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को हरेला पर्व के महत्व से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हरियाली, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति सम्मान और समृ(ि का प्रतीक है। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह व प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत हमारी अमूल्य धरोहर है। नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं, भाषा और संस्कृति से जोड़ना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, राजेंद्र फर्त्याल, नेहा पंत तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।