हिन्दू वाहिनी संगठन का ’अपनों के द्वार, परिवार मिलन यात्रा का शुभारंभ

काशीपुर। हिंदू वाहिनी संगठन उत्तराखंड द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं पारिवारिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अपनों के द्वार, परिवार मिलन यात्रा’ का शुभारंभ संगठन की मार्गदर्शक उर्वशी दत्त बाली के आवास से किया गया।
इस अवसर पर हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आनंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से उर्वशी दत्त बाली के साथ ‘हिंदू वाहिनी एक संगठन नहीं, एक परिवार है’ विषयक स्टीकर का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा, जिला अध्यक्ष विनायक शर्मा, सुभाष शर्मा, संचित मिश्रा नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रक्षिका सक्सेना, अंजू चैहान, अधिवक्ता प्रीति शर्मा, प्रतिमा मिश्रा, तमन्ना शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीमती बाली ने कहा कि हिंदू वाहिनी संगठन सदैव समाज सेवा के कार्यों के लिए तत्पर रहता है। संगठन द्वारा निस्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा कार्यों को देखकर सदैव यह प्रेरणा मिलती है कि अधिक से अधिक लोगों को इस संगठन से जोड़ा जाना चाहिए, जिससे समाज सेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक बनाया जा सके।
