Aaj Ki Kiran

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में एक और गिरफ्तार

Spread the love

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में एक और गिरफ्तार
-1 पिस्टल सेमी आॅटोमैटिक, 1 रायफल सेमी आॅटोमैटिक, 17 जिन्दा कारतूस और 2 कूटरचित लाईसेंस बरामद

 

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में एक और गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में एक और गिरफ्तार

काशीपुर। एसटीएफ द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच की जा रही है। इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर 4 जून 2026 को कोतवाली काशीपुर में धारा 318;4द्ध, 338, 336;3द्ध, 340, 61;2द्ध, 3;5द्ध, 111 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उक्त मुकदमे की विवेचना के दौरान एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए एसटीएफ टीम ने कुण्डा कोतवाली क्षेत्राअंतर्गत सरवरखेडा में दबिश देकर एक और आरोपी दानिश उर्फ दानू पुत्र मोहम्मद अलीम उर्फ छुट्टन निवासी सरवरखेडा को गिरफ्तार कर 1 पिस्टल सेमी आॅटोमैटिक.30 बोर, 1 रायफल सेमी आॅटोमैटिक 315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 7 कारतूस जिन्दा .30 बोर, 02 कूटरचित लाईसेंस जनपद शाहजहाँपुर यूपी से सम्बन्धित तथा अभियुक्त दानिश का एक कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया है। एसटीएफ टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह सामन्त, कांस्टेबल रवि बोरा एवं थाना काशीपुर टीम में  उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, महिला कांस्टेबल वन्दना थे।