Aaj Ki Kiran

पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम में हुआ कार्यक्रम

Spread the love

पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम में हुआ कार्यक्रम

पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम में हुआ कार्यक्रम
पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम में हुआ कार्यक्रम

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर यहां नगर निगम सभागार में प्रबु( वर्ग की बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, महापौर दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चैहान, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, खिलेन्द्र चैधरी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी आज देश के ही नहीं विश्व के महान नेता है, जिन्होंने हर क्षेत्र में देश को विकास के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा दिया है।
महापौर दीपक बाली  ने कहा कि जो विरोधी यह कहकर भाजपा पर कटाक्ष करते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे नरेंद्र मोदी जी ने मंदिर भी बनवा दिया और तारीख भी बता दी थी। जिस धारा 370 को हटाना असंभव बताया जा रहा था उस धारा को हटाने में मोदी जी ने तनिक भी देर नहीं लगायी। संचालन भाजपा नेता सुशील शर्मा ने किया। इसके उपरांत महापौर दीपक बाली के आवास पर टिफिन बैठक सहभोज कार्यक्रम हुआ जिसमें भाजपा के तमाम छोटे बड़े पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उक्त दोनों कार्यक्रमों में पूर्व मेयर ऊषा चैधरी, डाॅ. गिरीश चंद्र तिवारी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, पंकज मित्तल, ब्लाॅक प्रमुख चंद्रप्रभा, मुकेश चावला, मनीष चावला, राजीव सेतिया, अनिल डाबर, राधेश्याम प्रजापति, मोहन बिष्ट, जेएस नरूला, उर्वशी दत्त बाली, सर्वेश शर्मा शश्,िा पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, राजीव अरोरा बच्चू ,पार्षद अनिल कुमार, प्रिंस बाली, सुरेश सैनी, वैशाली गुप्ता, दीपा पाठक, अनीता कांबोज, सतीश शर्मा, कुलदीप शर्मा, पूर्व पार्षद सर्वेश  बाली, अमन बाली, अजय शंकर कौशिक, जसपाल सिंह जस्सी, संजय भाटिया, राजू सेठी, जसवीर सिंह सैनी, प्रभात साहनर सहित सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।