Aaj Ki Kiran

साकेत नगर में चोरी करने वाला अन्तर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार, माल बरामद      

Spread the love

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।
बीती 11 मई को पीयूष चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर काशीपुर ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया कि 8 मई को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये हुए थे कि अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर घर से सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 331 ;2द्ध/305;एद्ध बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ढेला पुल के पास से शातिर चोर सोनू शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी ग्राम मूसेपुर पाडली थाना नहटौर जनपद बिजनौर को चोरी किए गए दो पीली धातु की नग लगी हुई अंगूठियां, दो जोड़े सफेद धातु के बिछुए, एक कैसियो कंपनी की घड़ी व नगदी 34,600 रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त सोनू शर्मा एक शातिर चोर है। इससे पूर्व बिजनौर, नजीबाबाद, )षिकेश से जेल जा चुका है। पुलिस टीम में पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह सामंत, अपर उपनिरीक्षक अजीत सिंह, कांस्टेबल ज्ञानेद्र कुमार, सचिन कुमार, मनोज जोशी थे।