विधायक चीमा ने किया ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ओबीसी मोर्चा महानगर मंडल काशीपुर के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व हेतु बधाई दी और उनका स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान विधायक चीमा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापति, राहुल पाल, दीपक चैरसिया, अरुण प्रजापति, कार्तिक यादव, धीरज प्रजापति, शिवम कुमार, हर्षित पाल, विजय पाल, सूर्य प्रताप, शिवम कश्यप, रजत प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति आदि मौजूद रहे।
