विश्व पर्यावरण दिवस पर आईएमटी में किया वृक्षारोपण

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड लाॅ काॅलेज के प्रांगण में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सैंकड़ों छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. केवल कुमार के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य यूजी डाॅ. निमिषा अग्रवाल, रजिस्ट्रार ;विधिद्ध सुधीर कुमार दुबे, पवन कुमार बख्शी, डाॅ. सचिन गुप्ता एवं डाॅ. मनीष अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा एवं प्रदूषण भरे दौर में यदि मानवजाति एवं जीवजंतु को बचाना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं। अतः इस कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
