Aaj Ki Kiran

एक व्यक्ति ने झांसा देकर चार लोगों से एक करोड़ रुपये हड़पे

Spread the love

एक व्यक्ति ने झांसा देकर चार लोगों से एक करोड़ रुपये हड़पे
-करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी में पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

एक व्यक्ति ने झांसा देकर चार लोगों से एक करोड़ रुपये हड़पेएक व्यक्ति ने झांसा देकर चार लोगों से एक करोड़ रुपये हड़पे
एक व्यक्ति ने झांसा देकर चार लोगों से एक करोड़ रुपये हड़पे

काशीपुर। बैंक कंपनी का झांसा देकर कमेटी का व्यवसाय करने वाले एक व्यक्ति ने चार लोगों से करीब एक करोड़ रुपये हड़प लिये। मामले की तहरीर दो लोगों द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोपी पूर्व में मोटी धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है।
आर्यनगर निवासी गौरव अरोरा पुत्र जयप्रकाश अरोरा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी व उसके साथियों भूप सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम बघेलेवाला और विनोद अरोरा पुत्र मोहन लाल निवासी वार्ड नंबर-14 मौहल्ला टांडा उज्जैन काशीपुर की पहचान वर्ष 2023 में शुगर फैक्ट्री राजेन्द्र नगर कॉलोनी खड़कपुर देवीपुरा रोड काशीपुर निवासी व्यक्ति से डॉक्टर लाईन स्थित दुकान पर हुई। उसके द्वारा बताया गया कि उसकी खुद की बैंक कम्पनी है जो केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त है और वह कमेटी व्यवसाय का कार्य करता है। गौरव के मुताबिक वह लोग उक्त व्यक्ति के झासे में आ गये। इसके उपरान्त गौरव ने दिसम्बर 2023 से अगस्त 2024 तक कई बार में नगद एक लाख सत्तर हजार रूपये एवं भूप सिंह ने नवम्बर 2023 से मार्च 2024 तक नगद साढ़े सात लाख रूपये एवं विनोद अरोरा ने नगद व बैंक माध्यम द्वारा साढ़े पांच लाख रूपये उक्त व्यक्ति को दे दिये किन्तु काफी समय व्यतीत होने के बाद भी उक्त व्यक्ति ने उसे व उसके दोनों साथियों को कोई भी रूपया वापस नहीं लौटाया। जांच पड़ताल की तो ज्ञात हुआ कि  उक्त व्यक्ति के पास कोई भी बैंक कम्पनी नहीं है। उक्त व्यक्ति ने उसके व उसके साथियों के साथ धोखाधड़ी कर सारे रूपये हड़प लिये हैं। आरोप है कि रूपयों का तकादा करने पर उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकियां दे रहा है। उधर, मौहल्ला कटरामालियान निवासी शिवम अरोरा पुत्र स्व. सतीश अरोरा ने भी उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस को इसी तरह की तहरीर सौंपकर बताया कि मई 2023 से जून 2024 तक कई बार नकद व बैंक माध्यम से उसने 78,46,620 रुपये अपनी मां और चचेरे भाई से लेकर उक्त व्यक्ति को दिये, जो उसने हड़प कर लिये। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताते चलें कि आरोपी पूर्व में मोटी धोखाधड़ी के आरोप में जेल जा चुका है।