Aaj Ki Kiran

डिग्री कालेज में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Spread the love

काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रो. कल्पनाथ यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें समाज में उनकी उपयोगिता एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अर्जित ज्ञान का उपयोग समाज के विकास और कल्याण के लिए किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डाॅ. नीरू गुप्ता, प्राध्यापकगण डाॅ. ममता बेलवाल, डाॅ. भानुप्रताप सिंह गौतम एवं डाॅ. चन्द्रकला सिंह उपस्थित रहे।