सीएम ने दी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर ;नैनीतालद्ध द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः एम.पी. हिन्दू इंटर काॅलेज, रामनगर ;नैनीतालद्ध के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर काॅलेज, चिन्यालीसौड़ ;उत्तरकाशीद्ध के इशांत कोठारी, जी.बी. पंत राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, खैरना ;नैनीतालद्ध की भूमिका तथा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, मंडलसेरा ;बागेश्वरद्ध के योगेश जोशी से फोन पर संवाद कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर काॅलेज, भूरारानी ;उधमसिंह नगरद्ध की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, आवास विकास )षिकेश के आर्यन तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, मायापुर ;हरिद्वारद्ध की वंशिका से भी दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर पाते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर आगे बढ़ें तथा राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिब( है तथा मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
