Aaj Ki Kiran

महापौर बाली ने किया डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली  8 सड़कों का शिलान्यास

Spread the love

काशीपुर। महापौर दीपक बाली निरंतर विकास कार्यों को दिनरात तेजी से आगे बढ़ा रहे  हैं। गड्ढा मुक्त काशीपुर बनाने के तहत उन्होंने वार्ड संख्या 2, जसपुर खुर्द में 1 करोड़ 58 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और सड़क निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर क्षेत्र में करीब ढाई हजार सडकें बनाई जाएंगी जिनमें से अभी तक लगभग 900 सडकें बन रही है। इसके साथ ही उन्होंने यूपीसीएल कार्यालय परिसर में 31 लाख 66 हजार की लागत से बनने वाली जल संचयन ;वाॅटर हार्वेस्टिंगद्ध परियोजना का भी शिलान्यास किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता अजित यादव, पार्षद मनोज जग्गा, संजय शर्मा, मयंक मेहता, प्रकाश नेगी, एसडीओ महक मिश्रा, यूपीसीएल एसडीओ पंकज सिंह, दिग्पाल सिंह, नितिन रावत, रजनी रावत, जसवीर सिंह सैनी एवं चैधरी समरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।