भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस का पुतला

काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला काशीपुर द्वारा “नारी शक्ति अधिनियम” का विरोध करने पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशान्त पण्डित के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस का पुतला फूंककर यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशान्त पण्डित ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त भारत की पहचान है। इस अवसर पर पूर्व महापौर ऊषा चैधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, राज्यमंत्री सीमा चैहान, गौरव कौशिक, करन भारद्वाज, गोविन्द यादव, सतविंदर सिंह, आकाश कांबोज, पीयूष प्रधान, प्रियांशु कथुरिया, गुनगुन पवार, रजनी ठाकुर, राहुल कश्यप, राहुल खन्ना, नारायण मंडल, देवेन्द्र सिंह, अमित बग्गा, सचिन ठाकुर, लोकेश यादव, महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
