चन्द्रावती तिवारी महाविद्यालय मे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंे आज पोषण पखवाड़ा आठवां संस्करण कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने पोस्टर मेकिग के माध्यम से पौष्टिक एवं स्वस्थ्य भोजन के विषय में जानकारी दी। श्रीमती शीतल अरोरा असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान द्वारा स्वयंसेवियों को पोषण, पौष्टिक एवं संतुलित आहार एवं अधिक से अधिक ज्वार, रागी, जौ, फाइबर युक्त अनाज व कैमिकल रहित सब्जियांे, फल आदि का सेवन करने की जानकारी दी और जंक फूड से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पंत, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुडिया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, असि0 प्रो0 डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 रंजना, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी आदि उपस्थित थे।
