Aaj Ki Kiran

उद्योगों की समस्याओं को लेकर सी एम  से मिले पवन अग्रवाल

Spread the love

उद्योगों की समस्याओं को लेकर सी एम  से मिले पवन अग्रवाल

 

उद्योगों की समस्याओं को लेकर सी एम  से मिले पवन अग्रवाल
उद्योगों की समस्याओं को लेकर सी एम  से मिले पवन अग्रवाल

काशीपुर। केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने उद्योगों की प्रमुख समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमन्त्री धामी से देहरादून में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्य पूर्व में चल रहे यु( के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रंखला बाधित हो गई है, जिसका उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने उद्योगों को एलपीजी की नियमित एवं पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने जाने का अनुरोध किया।
उन्होंने माँग की कि मण्डी शुल्क एवं विकास उपकर की दर को घटाकर उत्तर प्रदेश के अनुरूप किया जाए। किसानों से सीधी खरीद पर मण्डी शुल्क/उपकर में छूट प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल के प्रयासों के बावजूद उद्योगों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने माँग की कि संपूर्ण विद्युत प्रणाली का सर्वे/ऑडिट कराकर निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक मेंटीनेंस एवं अपग्रेडेशन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। पवन अग्रवाल द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि राज्य में श्रम विभाग द्वारा बिल्डिंग एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण उपकर अधिनियम, 1996 के अंतर्गत औद्योगिक इकाईयों को नोटिस/आरसी जारी की जा रही हैं जो कि विधि एवं प्राकृतिक न्याय के सि(ांतों के अनुरूप नहीं हैं। उपरोक्त के अतिरिक्त औद्योगिक नीतियों के अंतर्गत कई उद्योगों के प्रोत्साहन दावे शासन स्तर पर लम्बित हैं। उन्होंने अनुरोध किया कि राज्य स्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक आयोजित करा कर लंबित दावों का भुगतान यथाशीघ्र कराया जाना चाहिए। मुख्यमन्त्री द्वारा उद्योगों की उपरोक्त समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण कराए जाने हेतु आश्वासन दिया गया।