समर स्टडी हाॅल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

काशीपुर। सीबीएसई की 10वीं के परीक्षा परिणाम में काशीपुर के मेधावी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इसी क्रम में समर स्टडी हाॅल कुंडेश्वरी के 10वीं के छात्र अंश कुकरेजा ने 98, रितिका नेगी ने 96.2, आराध्या ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह, डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह, दीपाली सिंह व प्रधानाचार्य अनुज भाटिया सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी।
