Aaj Ki Kiran

उर्वशी बाली की मेहनत से आने वाले 50 तारों’ को मिला आक्सफोर्ड का साथ

Spread the love

उर्वशी बाली की मेहनत से आने वाले 50 तारों’ को मिला आक्सफोर्ड का साथ

उर्वशी बाली की मेहनत से आने वाले 50 तारों’ को मिला आक्सफोर्ड का साथ
उर्वशी बाली की मेहनत से आने वाले 50 तारों’ को मिला आक्सफोर्ड का साथ

काशीपुर। आज के समय में जहाँ सिर्फ पढ़ाई को ही सफलता का माध्यम माना जाता है, वहीं काशीपुर से एक ऐसी पहल सामने आई है, जो इस सोच को बदलने का काम कर रही है। “आने वाले 50 तारे”कृउर्वशी दत्त बाली द्वारा शुरू की गई यह पहल अब एक नए मुकाम पर पहुँच चुकी है। यह पहल विशेष रूप से अनाथ बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। जहाँ उन्हें स्किल सिखाए जा रहे हैं।
उद्देश्य साफ हैकृउर्वशी दत्त बाली का कहना है, जब ये बच्चे स्कूल की पढ़ाई पूरी करके बाहर निकलें, तो इतनी सारी स्किल के साथ पूरे काॅन्फिडेंस से सड़क पर निकले कि उनके पास केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि ऐसा हुनर भी हो, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने पैरों पर मजबूती से खड़े हो सकें। उर्वशी बाली ने बच्चों को विभिन्न कार्य सिखवाए, जैसे सिलाई सुधा राय इशिता द्वारा, बेकिंग आॅर्कफ रामनगर रोड, होटल सर्विस, फोटोग्राफी, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, हेयर ड्रेसिंग राशिद द्वारा, पार्लर, प्लंबिंग सुनील कुमार, बिजली का काम और डिजिटल स्किल्स अल्बख्श मालिक शिफा मालिक ओर एनस द्वारा, जैसे बहुत सारी और ऐसी चीज करवा रही है। साथ ही उन्हें शांतनु चिकारा, जो 20 साल अमेरिका रहकर आए हैं, के द्वारा कम्युनिकेशन काॅन्फिडेंश पर भी काम करवा रही है। यूनाइटेड किंगडम के डिपार्टमेंट आॅफ एजुकेशन से जुड़े स्काॅलर एवं यश फाउंडेशन इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर तेजस डोंगरे इस पहल से जुड़ चुके हैं और बच्चों के विकास के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है।