खत्री सभा में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

काशीपुर। बैसाखी पर्व के उपलक्ष में श्री खत्री सभा काशीपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री खत्री सभा के समस्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बैसाखी पर्व की बधाई दी। बुजुर्गों, महिलाओं एवं युवा सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
डाॅ. नरेश मेहरोत्रा द्वारा इंटर टाॅपर सि(ांत मेहरोत्रा व हाई स्कूल टाॅपर कनिष्क मेहरोत्रा को स्काॅलरशिप दी गई। डाॅ. ईला मेहरोत्रा द्वारा रागिनी मेहरोत्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डाॅ. नरेश मेहरोत्रा, राम मेहरोत्रा, डाॅ. ईला मेहरोत्रा, बीना मेहरोत्रा, अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा, सचिव अर्पित मेहरोत्रा, संदीप सहगल, पंकज टंडन, प्रदीप मेहरोत्रा, राजीव कुमार मेहरोत्रा, वंश टंडन, कैलाश शरन, स्वतंत्र मेहरोत्रा, संजय टंडन, विनोद कुमार मेहरोत्रा, मधु मेहरोत्रा, रितु मेहरोत्रा, उमा मेहरोत्रा, रागिनी मेहरोत्रा, शिल्पी मेहरोत्रा, कामिनी मेहरोत्रा, पूनम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
