देहरादून में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे महापौर दीपक बाली

काशीपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने राज्यभर से लोग पहुंचे। इस दौरान काशीपुर के महापौर दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने यहां पहुंचे थे, जिसे उत्तराखंड के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत सीएम धामी के साथ महापौर बाली ने भी प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से विदाई दी। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर को उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
