Aaj Ki Kiran

मोनिका रावत बनी ‘ब्लैक कैट कमांडो’, एनएसजी में हुआ चयन

Spread the love
मोनिका रावत बनी ‘ब्लैक कैट कमांडो’, एनएसजी में हुआ चयन
मोनिका रावत बनी ‘ब्लैक कैट कमांडो’, एनएसजी में हुआ चयन

कशीपुर। मोनिका रावत ने अपनी मेहनत और लगन से एनएसजी में विशेष कमांडो के रूप में चयन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मोनिका रावत स्व. हवलदार जसपाल सिंह रावत की पुत्री हैं, जो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के ब्लॉक नैनीडांडा के ग्राम मजेडा की निवासी हैं और वर्तमान में काशीपुर की सैनिक कालोनी में रहती हैं।
मोनिका रावत वर्ष 2022 में असम राइफल्स में भर्ती हुई थीं और अपनी सेवा के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन एनएसजी के लिए हुआ। वे तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं और उनका एक छोटा भाई भी है। मोनिका रावत के पिता स्व.जसपाल सिंह रावत भी असम राइफल्स में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनके चाचा हर्षपाल रावत भी असम राइफल्स में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ;एनएसजीद्ध देश की एक विशिष्ट आतंकवाद-रोधी सुरक्षा इकाई है, जो गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। इसमें सीधी भर्ती नहीं होती, बल्कि चयन भारतीय सेना और अन्य केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों में से किया जाता है।