महापौर दीपक बाली ने नौ और सड़कों का किया शिलान्यास

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर की जनता से किए गए गड्ढा मुक्त काशीपुर के संकल्प के तहत महापौर दीपक बाली ने वार्ड संख्या 39, प्रभात काॅलोनी में 60 लाख 46 हजार की लागत से 4 सड़कों और वार्ड संख्या 30, पक्का कोट में 46 लाख 62 हजार की लागत से 5 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। अपने बीच पहुंचने पर महापौर का वार्ड वासियों ने बड़ी ही गर्म जोशी से स्वागत किया और कहा कि उनका सड़क बनने का वर्षों पुराना सपना अब साकार हुआ है जिसके लिए महापौर दीपक बाली बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर पार्षद अनीता कांबोज, पार्षद सुरेश सैनी, पार्षद मोनीश आशी, पार्षद रवि प्रजापति, शक्ति केंद्र संयोजक सचिन ठाकुर, भगवत सिंह, बूथ अध्यक्ष संतन सिंह रावत, अरविंद कुमार रस्तोगी , किसान मोर्चा अध्यक्ष तरसेम सिंह, जिला महामंत्री करन भारद्वाज, ईश्वर गुप्ता, अभिषेक गोयल, दुर्गेश गुप्ता चैधरी समरपाल सिंह एवं जसवीर सिंह सैनी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
