शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की तहरीर प्राप्त हुई थी, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बताया कि बीती 7 अप्रैल को पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना कुंडा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 31 मार्च 2026 को जिवेश सिंह पुत्र सुन्दर सिंह, निवासी अहरपुरा महुआखेड़ागंज थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना उपरांत तत्परता से आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सटीक सूचना पर आरोपी जिवेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
