Aaj Ki Kiran

ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित किया मेधावी छात्र सम्मान समारोह

Spread the love

ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित किया मेधावी छात्र सम्मान समारोह

ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित किया मेधावी छात्र सम्मान समारोह
ज्ञानार्थी कॉलेज में आयोजित किया मेधावी छात्र सम्मान समारोह

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र सम्मान समारोह हर्षाेल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री भाजपा गुंजन सुखीजा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि डॉ. राहुल अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक एस.के. सिंह एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन अरोड़ा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा, सेक्रेटरी शिवानी मेहरोत्रा, संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह एवं डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा द्वारा बुके एवं शॉल भेंट कर किया गया। इस अवसर पर सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।