चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कॉपी सेंटर ने किये 25 वर्ष पूरे

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित चामुंडा हॉस्पिटल एवं लेप्रोस्कॉपी सेंटर प्रा. लि. ने सेवा के सफल 25 वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में केक काटकर संस्थापक डॉ. यशपाल सिंह रावत को स्टाफ और शुभचिंतकों ने बधाई दी।
वर्ष 2001 में शुरू हुआ यह अस्पताल पिछले ढाई दशकों से निरंतर चिकित्सा सेवाएं देता आ रहा है। संस्थान की नींव डॉ. यशपाल सिंह रावत और उनकी दिवंगत पत्नी डॉ. गीता रावत ने रखी थी, जिन्होंने मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी। उनके साथ सहयोगी टीम के रूप में विनोद भट्ट, राम सिह रावत और पूरन सिंह बिष्ट ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं और यहां विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है। जनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपी, ऑर्थाे, स्त्री एवं प्रसूति रोग, रेडियोलॉजी, यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी सहित कई विभागों में सेवाएं दी जा रही हैं। 25 वर्ष पूर्ण होेने पर शहरवासियों ने अस्पताल प्रबंधन और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
