Aaj Ki Kiran

साहित्य दर्पण संस्था की स्वर्ण जयंती पर स्मारिका का विमोचन व काव्य सम्मेलन आयोजित

Spread the love

काशीपुर। स्थानीय श्री अग्रवाल सभा में साहित्य दर्पण संस्था के तत्वावधान में संस्था की स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित भव्य स्मारिका विमोचन एवं कवि सम्मेलन का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. एस.पाल सिंह रावत ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुरादाबाद से आये गीतकार कवि श्रीकृष्ण शुक्ल, बहजोई से कवि रुप किशोर गुप्ता, संभल से अतुल कुमार शर्मा, पीलीभीत से, फिरोजाबाद से हास्य व्यंग कवि डॅ. संजीव तपन, सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटी, शेष कुमार सितारा, वरिष्ठ सर्जन एवं कवि डॉ. एस पाल सिंह रावत पथिक, डॉ. सुरेन्द्र मधुर, सुरेन्द्र भारद्वाज,  सोमपाल प्रजापति, मुनेश कुमार शर्मा, डॉ. पुनीता कुशवाह, कैलाश यादव, शुभम लोहनी, प्राची तिवारी समेत कवियों ने अपनी ओजमय हास्य व्यंग रचनाओं से स्वर्ण जयंती को यादगार बनाते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। संचालन डॉ. प्रतोष मिश्रा ने किया। संस्था अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कटियार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि  मनोज कुमार अग्रवाल, डी के साहू, सावित्री देवी, बृजेश कुमार गुप्ता, संजय शर्मा, अग्रपाल सिंह यादव, मुनेश कुमार शर्मा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, जेपी अग्रवाल, राजीव अरोड़ा, मेजर मुनीशकांत शर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता, एमपी गुप्ता, कौशलेश गुप्ता, अर्चना लोहनी आदि मौजूद रहे।