Aaj Ki Kiran

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज का स्थापना दिवस

Spread the love

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज का स्थापना दिवस

 

धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज का स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया गया आर्य समाज का स्थापना दिवस

काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्यसमाज का स्थापना दिवस हवन पूजन कर धूमधाम के साथ मनाया गया।
मोहल्ला लाहौरियान स्थित आर्य समाज मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में हवन, भजन उपदेश आदि का आयोजन हुआ आर्य समाज के प्रधान अतुल रस्तोगी के हवाले से जानकारी देते हुए समाज के उपसचिव/प्रचार सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि हवन के यजमान प्रधान अतुल आजाद, मन्त्री संजय कुमार अग्रवाल एवं अभिषेक सक्सैना, सपत्नीक रहे। जबकि यज्ञ को अपनी ओजस्वी वाणी से सुरेश तिवारी ने संपन्न कराया। यज्ञ उपरान्त धामपुर से आए भजनोपदेशक विक्रमदेव आर्य जी ने स्वामी दयानन्द जी द्वारा राष्ट्र एवं समाज के उ(ार के लिए किए गये कार्यों, कानून के माध्यम से बताया। इस अवसर पर संरक्षक शिवचरण विश्नोई, संजय कुमार अग्रवाल, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, डा अरुण, अम्बरीष गर्ग, राजीव घई, चक्रेश जैन, विपिन अग्रवाल एडवोकेट, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, इंदुमान महिला, शशि प्रभा सिंघल, कुमकुम राजपूत, महेंद्र लोहिया, एडवोकेट मयंक गुप्ता, रिंकू, टेकचन्द, हरिप्रकाश, अनिल शर्मा, विनोद मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला आर्य समाज के सदस्यों उपस्थित रहे।