काशीपुर के तीरंदाजों ने किया नगर का नाम रोशन

काशीपुर। हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए है। इसमें छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रंीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 1 मार्च को हरिद्वार में अंडर10, अंडर-13, अंडर-15 राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप हुई, इसमें केडीएफ आर्चरी सेंटर काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि सानिध्य हरबोला, अंश हरबोला, देव मियान, अथर्व अग्निहोत्री, रुद्र प्रताप, ऐश्वर्या कड़ाकोटी ने पदक जीते हैं। इन खिलाड़ियों का राष्टंीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है, जो 26 मार्च से 7 अप्रैल तक गुंटूर आंध्र प्रदेश में राष्ट्रंीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

7 thoughts on “काशीपुर के तीरंदाजों ने किया नगर का नाम रोशन”
Comments are closed.