Aaj Ki Kiran

एसी के कॉपर पाइप के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

एसी के कॉपर पाइप के साथ एक गिरफ्तार

एसी के कॉपर पाइप के साथ एक गिरफ्तार फोटो-1 पुलिस गिरफ्त में आरोपी काशीपुर। पुलिस ने लिवाइस शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोर को चोरी किये कॉपर के पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि विगत 1 मार्च को चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह निवासी किलावली, थाना कुण्डा, जनपद उधम सिंह नगर ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर कहा था कि रामनगर रोड स्थित लिवाइस कंपनी के शोरूम की छत पर लगे एसी के कॉपर पाइप लगभग 15,000 रुपये के अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर में धारा 303 ;2द्ध बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु एसएसपी अजय गणपति द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान चोरी गये एसी कॉपर के पाईप के टुकड़ों के साथ मौहम्मद मोबीन पुत्र कमर अली निवासी सुन्नीतारा मस्जिद के सामने, महेशपुरा, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
एसी के कॉपर पाइप के साथ एक गिरफ्तार
फोटो-1 पुलिस गिरफ्त में आरोपी
काशीपुर। पुलिस ने लिवाइस शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोर को चोरी किये कॉपर के पाइप के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विदित हो कि विगत 1 मार्च को चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह निवासी किलावली, थाना कुण्डा, जनपद उधम सिंह नगर ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर कहा था कि रामनगर रोड स्थित लिवाइस कंपनी के शोरूम की छत पर लगे एसी के कॉपर पाइप लगभग 15,000 रुपये के अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली काशीपुर में धारा 303 ;2द्ध बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी की घटना का अनावरण करने हेतु एसएसपी अजय गणपति द्वारा दिए गए आदेश निर्देश क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ बाजपुर विभव सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान चोरी गये एसी कॉपर के पाईप के टुकड़ों के साथ मौहम्मद मोबीन पुत्र कमर अली निवासी सुन्नीतारा मस्जिद के सामने, महेशपुरा, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।