जब तक भारत है तब तक सनातन है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब तक सनातन है तब तक भारत है और जब तक भारत है तब तक सनातन है। सम्मेलन के मुख्य वक्ता संघ प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र और पूर्व मेयर ऊषा चौधरी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन की शक्ति स्त्रियां हैं। यदि भारत की स्त्रियां-बेटियां भटक गईं तो भारत को दिशा कौन दिखाएंगा। वहीं मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र ने भारत के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए वर्तमान में राष्ट्र भक्ति की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, संजय, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, अर्जुन कश्यप, खिलेंद्र चौधरी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद वैशाली गुप्ता व अनीता कांबोज, अश्वनी छाबड़ा, दिलप्रीत सेठी, रवि पाल, अभिषेक गोयल, मनोज अग्रवाल, रजत सि(ू, मुक्ता सिंह आदि मौजूद रहे।
