Aaj Ki Kiran

महानगर कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र

Spread the love

महानगर कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र

महानगर कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र
महानगर कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय मांग पत्र

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में आज तहसील पहुंचकर भारी नारेबाजी करते हुए तहसीलदार पंकज चंदोला के माध्यम से जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को काशीपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं के निवारण हेतु सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
सात सूत्रीय मांगों में महाराणा प्रताप चौक से हेमपुर गौशाला मोड़ तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे को तत्काल ठीक कराये जाने, होली एवं रमजान के मद्देनजर बिजली, पानी की आपूर्ति एवं सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से कराये जाने, विगत दिनों जिले में एक नमाजी के साथ कुछ तथाकथित तत्वों के द्वारा मारपीट और अभद्रता की गयी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ,भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिये जाने, अतिक्रमण के नाम पर ठेला एवं फुटपाथ के छोटे कामगारों का उत्पीड़न न होने देने, नगर के अन्दरूनी हिस्सों में दुपहिया वाहनों की चैकिंग के नाम पर आम नागरिकों को परेशान न किये जाने, नगर निगम द्वारा कूड़ा व ट्रेड लाईसेन्स आदि के नाम पर उपभोक्ताओं को बेवजह जुर्माना/नोटिस का डर न दिखाये जाने तथा काश्तकारों को नैनीताल जनपद की तरह काशीपुर सहित उधमसिंहनगर में भी धान की फसल की बुवाई की अनुमति प्रदान किया जाना शामिल हैं। इस दौरान अनुपम शर्मा, हरीश कुमार सिंह, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, ब्रह्मपाल, एडवोकेट इंदर सिंह, अरुण चौहान, एडवोकेट उमेश जोशी,  जितेंद्र सरस्वती, मुशर्रफ हुसैन, पार्षद अब्दुल कादिर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।