Aaj Ki Kiran

स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण हेतु यूपीसीएल ने लगाया शिविर

Spread the love

स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण हेतु यूपीसीएल ने लगाया शिविर

स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण हेतु यूपीसीएल ने लगाया शिविर
स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण हेतु यूपीसीएल ने लगाया शिविर

काशीपुर। स्मार्ट मीटर की शिकायतों के निस्तारण हेतु आवास विकास में यूपीसीएल द्वारा शिविर लगाया गया, जिसका शुभारंभ मेयर दीपक बाली ने किया। इस दौरान श्री बाली ने कहा कि जब भी कोई नई तकनीक आती है तो उसके साथ कई तरह की भ्रांतियां भी फैलती हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में स्मार्ट मीटर लगाये जाये की शुरूआत उन्होंने अपने घर से की थी और पिछले छह-सात महीनों में उन्हंे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से विद्युत उपभोक्ता को अपने बिजली खपत की पूरी जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से मिलती है, जिससे वह स्वयं बिजली खर्च पर नियंत्रण रख सकता है। शिविर मंे स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी सवालों का अधिकारियों ने जवाब दिया और उपभोक्ताओं की समस्याओं कासमधान किया गया। इस दौरान एक्शन काशीपुर अजित यादव, एक्शन टेस्ट काशीपुर विवेक कांडपाल, पार्षद पुष्कर बिष्ट, डॉ. आरसी शर्मा, यूपीसीएल एसडीओ महक मिश्रा, एसडीओ पंकज, जोनल इंचार्ज अडानी हरीश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विजय पाल, अमित मनचंदा, भीम सिंह बिश्नोई समेत आम जनता उपस्थित थी।