पुलिस ने सात नशेड़ियों को दबोचा

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनसम्मेलन के दौरान मिली शिकायत कि प्रिया मॉल से लेकर चीमा चौराहे तक का क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बना है। इस पर कार्यवाही करते हुए कटोराताल के पुलिस चौकी द्वारा चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक नशा करने वाले सात नशेड़ियों को पकड़ कर चौकी लाया गया तथा नशेड़ियों की काउंसलिंग कर उनका 81 पुलिस एक्ट का चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
