Aaj Ki Kiran

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमय नजर आ रहा पूरा नगर

Spread the love

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमय नजर आ रहा पूरा नगर

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमय नजर आ रहा पूरा नगर
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवमय नजर आ रहा पूरा नगर

काशीपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पूरा नगर शिवमय नजर आ रहा है। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये हरिद्वार से काशीपुर लौट चुके हैं और पूरे नगर में उत्साह का माहौल है। शिवरात्रि पर्व पर चैती परिसर स्थित लगने वाला शिवरात्रि मेला भी सज चुका है और मोटेश्वर महादेव पर शिवरात्रि पर्व को लेकर पूरी तैयारी की जा चुकी है। जसपुर रोड स्थित बैलजुड़ी मोड़ से लेकर मोटेश्वर महादेव मंदिर तक सड़कों पर हर तरफ बम-बम भोले का जयघोष गूंज रहा है। कांवरियों के लिए शिवभक्तों ने जगह-जगह भंडारे, विश्राम व मेडिकल सुविधा के लिए पंडाल लगाए हैं। इन पंडालों में श्र(ालु जन कांवरियों की आवभगत कर रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह कांवरियों का स्वागत  किया जा रहा है। मोटेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने को कांवरिया पहुंचने लगे हैं। मंदिर प्रबंधन एवं प्रशासन की ओर से कांवरियों एवं आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु भरपूर इंतजाम किए गये हैं।