शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, माल बरामद

काशीपुर। चार दिन पूर्व शराब की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया उसके पास से शराब व कुछ नकदी बरामद की है।
दिनांक 09.02.2026 को वादी मुकदमा
किलावली कुंडा रोड काशीपुर निवासी विजय कुमार पुत्र शीशपाल सिंह ने 9 फरवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 7 फरवरी को काली वाइन एंड बैबरेज शॉप को बंद कर अपने घर चला गया। रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान से माल्टा शराब की 4 पेटी चोरी कर ली। चोरी का पता उसे तब चला जब वह 8 फरवरी को दुकान खोलने गया तो दुकान का ताला टूटा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 305;एद्ध/331;4द्ध के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के शीघ्र आनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया। 10 फरवरी की रात्रि जब पुलिस टीम गस्त कर रही थी तो मुखबिर की सूचना पर कचनाल गाजी को जाने वाली सड़क पर डिग्री कॉलेज के पिछले गेट से आगे पुराने हॉस्टल के पास से गुरमीत सिंह पुत्र जज सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी श्यामपुरम कॉलोनी काशीपुर को एक सफेद कट्टे के अंदर 135 अदद ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब 200 एमएल व 1250 रूपये नकद बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317;2द्ध की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, हे. कां. यतेंद्र रावत, कां. रमेश बग्याल, धर्मेन्द्र भारती व अमिताभ सिज़वाली शामिल थे।
