विधायक चीमा ने किया सड़क का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा आज ग्राम कुआंखेड़ा वार्ड नंबर 3 एवं 5 में विजन वैली स्कूल वाले रोड से होते हुए मक्खन सिंह के घर से हरदीप सिंह के घर तक के मार्ग का पीसीसी द्वारा पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस मार्ग के निर्माण की लागत लगभग 49 लाख होगी तथा इसकी लंबाई लगभग 0.850 किमी है। इस दौरान विधायक चीमा ने कहा कि उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास कार्य किये जा रहे हैं और उनका प्रयास है उनके क्षेत्र में सभी स्थानों पर विकास कार्य किये जायें। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, निशान सिंह सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
