महापौर दीपक बाली ने कांवरियों की दो बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां रामलीला मैदान से कांवरियों के लिए दो बसों को झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि शिव भक्तो को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी और कावर यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में रोशनी और सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। महापौर ने कहा कि कावड़ यात्रा के मार्ग में मांस आदि की दुकाने बंद कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि महापौर श्री बाली ने पिछले वर्ष भी कांवरियों की दो बसों को अपने खर्चे से हरिद्वार रवाना किया था।
आज कांवरियों को हरिद्वार जाने के लिए बसें नहीं मिल रही थी ऐसे में बगैर किराये महापौर द्वारा उपलब्ध कराई गई दो बसों के मिलने से कांवरियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इन बसों को भेजने की व्यवस्था में महापौर प्रतिनिधि समरपाल सिंह चौधरी पिछले कई दिनों से लगे हुए थे। उन्होंने एक सौ चार कांवरियों का रजिस्ट्रेशन कर 52 – 52 सीटर दो बसों को हरिद्वार रवाना कराया। यह दोनों बसें महापौर दीपक बाली द्वारा रवाना की गई जो उन्ही के द्वारा अपने खर्चे से शिव भक्तों की सेवार्थ भेजी गई हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता भाजपा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश चावला राजीव अरोरा बच्चू जसवीर सिंह सैनी प्रकाश नेगी अवनीश चौहान अभिताभ सक्सेना एडवोकेट सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी कांवरियों को जलपान कराकर फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया और बसों में बैठाकर रवाना किया। भोले के जयकारों से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा।
