Aaj Ki Kiran

सितारगंज में अपर जिलाधिकारी, वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में कैम्प का आयोजन

Spread the love

सितारगंज में अपर जिलाधिकारी, वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में कैम्प का आयोजन

सितारगंज में अपर जिलाधिकारी, वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में कैम्प का आयोजन
सितारगंज में अपर जिलाधिकारी, वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में कैम्प का आयोजन

सितारगंज  (सुवि.) – “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अन्तर्गत सोमवार को नगर पालिका परिषद सितारगंज के अन्तर्गत रामलीला मैदान, सितारगंज में अपर जिलाधिकारी, वित्त/राजस्व की अध्यक्षता में कैम्प का आयोजन किया गया।

शिविर में मा० मंत्री पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन सौरभ बहुगुणा, जिला अध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह द्वारा लाभार्थियों को चैक व अन्य सामग्री वितरित किया गया। उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार सरकार के के अंतर्गत जनता के द्वार जाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है जो सरकार की अनूठी व श्रेष्ठ पहल है। इसलिए जनता जागरूक होकर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

आयोजित जन जन की सरकार कैम्प/कार्यक्रम में कुल 526 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें कुल 26 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 15 प्रार्थना पत्रों/प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित किया गया,अन्य प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए सभी प्रकार के प्रमाण पत्रों को शीघ्रता से निर्गत करने तथा शिविर में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु विशेष ध्यान रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 76 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवाई वितरित की गयी तथा 12 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। होम्योपैथिक विभाग द्वारा 74 लोगों की जांच तथा आयुष विभाग द्वारा 29 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा, 13 व्यक्तियों के पेंशन आवेदन भरवाये गये, 02 व्यक्तियों के दिव्यांग बस पास बनाये गये, 02 पात्र लाभार्थियों को शादी अनुदान, 03 व्यक्तियों को जीविका अवसर प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया गया। डेयरी विभाग 250 व्यक्तियों को साईलेज एवं दुधारू पशु योजना से लाभांवित किया गया।

राज्य/केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं (मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, ब्रॉयलर फार्म प्रोत्साहन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना, महिला मंगलदल व युवक मंगलदल का गठन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन- पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना आदि से कुल 525 व्यक्तियों को लाभांवित किया गया।