डम्पर से कुचलकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत
-आक्रोशित ग्रामीणांे ने टक्कर के बाद डम्पर में लगाई आग

काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी अंतर्गत ढकिया नंबर एक में खनन सामग्री से लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगाकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम शिवनगर ढकिया नंबर नम्बर एक कुंडेश्वरी निवायी 60 वर्षीय जयपाल सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र चरण सिंह आज सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार होकर कहीं जा रहे थे कि घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर संख्या यूपी21 सीटी 6364 ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही डंपर में आग लगा दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी व तहसीलदार पंकज चंदोला ने मौेके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ व मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतक जयपाल सिंह दूध का कारोबार करते थे। वहीं मृतक परिवार में मातम पसरा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगजनी में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। क्षतिग्रस्त डंपर और मोटरसाइकल को चौकी में खड़ कर दिया गया है।
