Aaj Ki Kiran

पॉलीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Spread the love

पॉलीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पॉलीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पॉलीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

काशीपुर। उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में आयोजित दो दिवसीय संस्था स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीपी सिंह प्रधानाचार्य, यूजी आईपी काशीपुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही गत वर्ष के महिला एवं पुरूष वर्ग के चैम्पियन छात्र/छात्रा द्वारा प्रज्वलित मशाल द्वारा ट्रैक एवं फील्ड खेल का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में टेबल टेनिस, बैट मिन्टन, शतरंज, 100 मी. दौड़, भाला फेंक, लम्बी कूद, गोला फेंक के खेलों में छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
पुरुष वर्ग में छात्र सचिन जोशी इलैक्ट्रॉनिक्स तृतीय वर्ष ने बैडमिन्टन सिंगल में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा लक्की कुमार, कैमि. तृतीय वर्ष ने बैडमिन्टन डबल में प्रथम स्थान प्राप्त किया जैवलिन थ्रो में रघुवीर सिंह वसनाल इलैक्ट्रॉनिक्स तृत्तीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पुरूष वर्ग शतरंज में प्रथम स्थान मानस रावत सीएसई तृतीय वर्ष, पुरुष वर्ग लम्बी कूद में जतिन सिंह सिविल द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, गोला फेंक पुरुष वर्ग में अर्पित लेखवाल सिविल तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान एवं महिला वर्ग टेबल टेनिस सिंगल में राशि राजपूत, कृषि अभि. द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, बैडमिन्टन एकल में मुस्कान मौर्या आईटी द्वितीय वर्ष प्रथम स्थान एवं बैडमिन्टन युगल में मुस्कान मौर्या एवं दीपिका रावत इलैक्ट्रिकल प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान, शतरंज महिला वर्ग में मुस्कान मौर्या ने प्रथम स्थान, 100 मी. महिला वर्ग में वन्दना, दीपिका, पायल ने कमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, महिला भाला फेंक में कृष्णा रावत, डॉली सैनी एवं भूमिका बिष्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राजीव यादव व्याख्याता क्रीडा अधिकारी, मनमोहन सहायक क्रीडा अधिकारी एवं अन्य स्टाफगण खेल-कूद प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु उपस्थित हुए।