अधिवक्ताओं की परेशानियों को लेकर बार एसोसिएशन ने किया आम सभा का आयोजन

काशीपुर। बार एसोसिएशन द्वारा एक आम सभा की गई जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे व संचालन सचिव यशवंत सिंह चौहान ने किया। आम सभा का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के सम्मुख आने वाली विभिन्न परेशानियों व चुनौतियों का निराकरण किस प्रकार हो तथा विधि व्यवसाय में नए अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली परेशानियां पर चर्चा करना था। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे ने कहा की हमारी कार्यकारिणी सदैव अधिवक्ता हित के लिए प्रयासरत है सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य नए अधिवक्ताओं के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करना है तथा बार एसोसिएशन काशीपुर की ऐतिहासिकता को बनाए रखना है । इस मौके पर कई अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। आमसभा में उपाध्यक्ष विद्युशेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, संदीप सहगल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, आनंद रस्तोगी, गोपाल कृष्ण, धर्मेंद्र तुली, मुजीब अहमद, भास्कर त्यागी, देवांग मिश्रा, जितेंद्र कुमार, अब्दुल रशीद नस्तर, वीरेंद्र कुमार चौहान, कश्मीर सिंह, इंदर सिंह समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
