विधायक ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चैकों का वितरण

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 50,000 राशि के 02 चेकों का वितरण किया है, श्री चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में श्रीमती राधा पत्नी स्व. कृष्णा कुमार निवासी बांसखेड़ा खुर्द को 25 हजार, आजीविका मद में व श्रीमती दुर्गावती पाण्डेय पत्नी स्व. चन्द्रमा पाण्डेय निवासी विन्धवासिनी कॉलोनी, काशीपुर को उपचारार्थ मद में दिया गया है। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।
